फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरीज तो आए, डॉक्टर-फार्मासिस्ट नदारद

Mon, 25 Nov 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कुर्रिया कलां पीएचसी पर दवाई के लिए पर्चा बनवाने की लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
कुर्रिया कलां/परौर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में मरीजों का भी मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन


कुर्रिया कलां पीएचसी में रविवार को लगे मेले में मरीज तो आए, लेकिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं पहुंचे। लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार ही मरीजों को देखते हुए मिले। उन्होंने बताया कि यहां तैनात डॉ. शिखर कनौजिया पूरे सप्ताह से नहीं आए हैं। दोपहर तक 28 मरीजों का पर्चा बनाकर उन्होंने दवा दी। दस मरीजों के खून की जांच की गई। श्रवण ने बताया कि इस वक्त मेले में बुखार, जुकाम और खांसी के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, परौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के न आने पर जीएनएम योगेंद्र कुमार ने मरीज देखे। जांच कराने आए कई मरीजों को लौटना पड़ा। जैतीपुर की खेड़ारठ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले में डॉ. आशीष और फार्मासिस्ट मोहम्मद अकरम माैजूद मिले। 59 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें