शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सरदार150 कार्यक्रम के अंतर्गत एक भारत का दृष्टिकोण : भारतीय संविधान और लोकतंत्र के निर्माण में पटेल की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 562 रियासतों को भारतीय संघ में मिलाना था, जो विश्व इतिहास में एक अभूतपूर्व कार्य था।
डॉ. रईस अहमद ने कहा कि सरदार वल्लभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सबको एकजुट करने और एकता का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.समन जेहरा जैदी ने किया, इस दौरान डॉ.रजा रसूल, डॉ.निजामुद्दीन खान आदि मौजूद रहे। संवाद