फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों के स्तर का आकलन कर पढ़ाई से दूरी खत्म करें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कंपोजिट विद्यालय शहबेगपुर में बैठक में मंचासीन बीएसए व अन्य। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की सभी न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें निपुण आकलन के लिए चिह्नित किए गए विद्यालयाें के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया। ददरौल विकासखंड के कंपाेजिट स्कूल शाहबेगपुर में बीएसए दिव्या गुप्ता ने बैठक में कहा कि प्रत्येक बच्चे के स्तर का आकलन करते हुए पढ़ाई से दूरी को समाप्त करें।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि सभी स्मार्ट क्लासों का संचालन किया जाए। किसी विद्यालय में समस्या होने पर सूचना दें, जिससे समय से निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने विद्यांजलि पोर्टल पर शिक्षकों को अपने विद्यालय की फीडिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि एप पर फीडिंग के बाद स्वयंसेवी संस्थाओं व व्यक्तियों से विद्यालय को सहयोग प्राप्त हो सकेगा।
बीएसए ने संदर्शिका, प्रिंटरिच सामग्री किट्स, तालिका आदि शैक्षणिक सामग्री का कक्षा-शिक्षण में प्रयोग करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण राेहित सिंह, प्रधानाध्यापक नफीस खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें