शाहजहांपुर। जम्मू मंडल में भूस्खलन के चलते बंद की गईं कई ट्रेनों को करीब एक महीने के बाद शुरू कर दिया गया है। इन ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें रिजर्वेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
दशहरा के समापन के बाद अब दिवाली की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। लोगों ने घर आने के लिए दो महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लिए थे। बहुत से लोग रह गए थे, जिन्हें आरक्षण नहीं मिल रहा था। उनके लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनाें को शुरू किया है।
वहीं जम्मू मंडल में पिछले महीने बंद की गई ट्रेनों के चलने से भी राहत मिलेगी। ऐसे में ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू कर दिए गए हैं। ट्रेनों में यात्रियों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिए हैं। दो दिन पहले ही मुरादाबाद से ट्रेनों की खाली सीटों की स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन गाड़ियाें के चलने से दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को राहत मिल जाएगी।