फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर ट्रेन में सफर करने के दौरान दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेनाें को रोककर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

05736 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल के कोच में 28 वर्षीय सोमानी सिंह सहारनपुर तक सफर कर रहे थे। ट्रेन में अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर टीटीई को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोका गया। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में 20 वर्षीय आदित्य प्रताप सिंह बीमार हो गए। सीतापुर से ट्रेन निकलने के बाद पेट में दिक्कत होने पर टीटीई को जानकारी दी। यहां पर ट्रेन रोककर रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। इसके चलते करीब दस मिनट तक रेल संचालन बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें