फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़िया रंगीन इलाके में राहगीरों पर बदमाशों का हमला, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ जैतीपुर। नकाबपोश बदमाशों ने रविवार रात गढ़िया रंगीन इलाके में जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने दंपती समेत कई राहगीरों को डंडे से जमकर पीटा और लूटपाट की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों को तलाशने के बजाय मामले को दबाने में जुटी रही। पुलिस ने लूट की इतनी बड़ी वारदात की रिपोर्ट मारपीट में दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के मरेना गांव निवासी अरुण प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी कमलेश रोजाना की तरह शाम करीब सात बजे खेतों की ओर टहलने गए थे। वे करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। अरुण ने बताया कि लौटते समय वह गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर गढ़िया रंगीन-फतेहगंज पूर्वी रोड पर पहुंचे होंगे तभी अचानक खेतों से होकर आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। कमलेश ने पति को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। कमलेश ने बताया कि बदमाशों ने इतना पीटा कि अरुण बेहोश हो गए। बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल, गले से चेन और अंगूठी चेन लूट ली और भाग गए।
कमलेश ने बताया कि उनसे कुछ दूर बदमाशों के तीन अन्य साथियों ने चचियापुर गांव के राजेश समेत दो लोगों को घेर लिया और उन्हें भी डंडे से जमकर पीटा। वे दोनों शादी समारोह में जा रहे थे। राजेश से नकदी लूटने के बाद बदमाश खेतों की ओर चले गए। उनके बाद बिहारीपुर के दो लोगों को लूटा गया, जो शिवाला बेचने के बाद घर लौट रहे थे। उधर, बदमाशों के चले जाने के बाद कमलेश ने गांव में जाकर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। प्रधान ने फोन पर इसकी सूचना गढ़िया रंगीन पुलिस को दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद लौट गई। अरुण का आरोप है कि पुलिस ने मनमाने तरीके से तहरीर लिखवाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। रात में ही उन्हें इलाज के लिए जैतीपुर पीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

अरुण सिंह पत्नी के साथ सड़क पर टहलने गए थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - राजेश बाबू, मिश्रा थानाध्यक्ष गढ़िया रंगीन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें