फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों के हमले को लेकर प्रशासल अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में टिड्डी दल के हमले से खुद सतर्क रहने के साथ किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार मेें टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि टिड्डी दल फर्रुखाबाद, बदायूं से अलीगढ़ की ओर चले जाने से जिले में टिड्डियों के कहर से गन्ना, बाजरा, तिलहन, दलहन, मक्का, आम आदि फसलों को नुकसान पहुंचाने का खतरा टल गया है, लेकिन इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने टिड्डी दल प्रकोप से बचाव को नामित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरंतर भ्रमण पर रहकर किसानों और उनके संगठनों से संवाद करते रहें। यह भी निर्देश दिए कि टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव को पर्याप्त मात्रा में छिड़काव के लिए
कीटनाशक रसायनों की व्यवस्था कर ली जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर टिड्डी दल से आसानी से निपटा जा सके। बैठक में सीडीओ महेन्द्र सिंह तंवर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर गौतम आदि अधिकारी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें