फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें रद्द होने से परेशान रहे यात्री

Wed, 14 Jan 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किए जाने की वजह से बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली और लखनऊ से बरेली जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस वजह से जहां बरेली जाने वाले रूटीन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री घंटों ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे। रूट बदलने की वजह से कई ट्रेनें घूमकर आ रहीं हैं। इससे ट्रेनें लतीफ रहीं, जिससे यात्री स्टेशन पर बैठकर मजबूर होते रहे।
विज्ञापन



शाहजहांपुर स्टेशन पर
खड़ी की गईं तीन ट्रेनें
बरेली में रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य की वजह से शहर के रेलवे स्टेशन यार्ड में तीन ट्रेनों को खड़ा किया गया है। स्टेशन के यार्ड लाइनों पर ट्रेन संख्या 4315 लोकमान्य तिलक , ट्रेन संख्या 54355 बरेली-रोजा पैसेंजर और ट्रेन संख्या 54462 बांदीखुई बरेली एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। वहीं, बरेली-बनारस के बीच चलने वाली ट्रेन को बनारस और शाहजहांपुर के बीच में संचालित किया जाएगा। कैरेज एंड वैगन विभाग के रेल कर्मियों ने स्टेशन पर खड़ी की गईं ट्रेनों की  बोगियों को सील कर दिया है।


रेलवे के डिप्टी सीओएम
(ट्रैफिक) ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। बरेली में रेलवे लाइनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने की वजह से बड़ौदा हाउस से आए रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर (सीओएम) (ट्रैफिक) मनोज तिवारी ने शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बरेली में जाकर वहां पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किए जाने के लिए दिशानिर्देश भी दिए। वह मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे स्टेशन पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें