शाहजहांपुर। लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर निर्माण कार्य होने के कारण शुक्रवार से शाहजहांपुर से संचालित पैसेंजर ट्रेनों के फेरे छोटे कर दिए गए।
ट्रेनों को लखनऊ के बजाये आलमनगर तक चलाया गया। अब शाहजहांपुर-लखनऊ और लखनऊ पैसेंजर को आलमनगर तक चलाया गया। बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस भी आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के परिवर्तित मार्ग कर चलाई गई। ट्रेन का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पैसेंजर ट्रेनों के रूट में कटौती को लागू कर दिया गया है। संवाद