शाहजहांपुर। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक यात्री को पथरी का दर्द उठने के बाद ट्रेन को शाहजहांपुर में रोका गया। रेलवे के डॉक्टरों की टीम ने यात्री का प्राथमिक उपचार किया।
लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद काजल सिंह को पथरी का दर्द शुरू हो गया। टीटी को सूचना देने पर उसने कंट्रोल रूम को सूचित किया। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को शाहजहांपुर के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रोका गया। रेलवे की डॉक्टर टीम ने काजल सिंह को प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान ट्रेन प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक आदित्य गौतम ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में यात्री का उपचार किया गया है। संवाद