शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मघई टोला निवासी हनीफ (66) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उनका शव आरसी मिशन थाना क्षेत्र के पक्का पुल के पास पड़ा मिला था। देर रात सोशल मीडिया के जरिये उनके शव की पहचान हुई।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर भतीजे वाजिद और साले अफजल ने बताया कि हनीफ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बीमार रहने लगे थे। शुक्रवार की शाम हनीफ साइकिल से सब्जी लेने जाने की कहकर घर से निकले थे। वापस घर न आने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
रात करीब साढ़े दस बजे सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी हुई तो अस्पताल गए। शव की शिनाख्त की गई। हनीफ की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद