फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन से पहले मतदाता सूची जांच लें कार्यकर्ता

Thu, 01 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंडल प्रभारियों का स्वागत करते सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए मंडल प्रभारी गुलाम हसन और मोहम्मद मुतयब का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुलाम हसन ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन, मानदेय और रिक्त पदों से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने तथा संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने को कहा गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने शिक्षकों की भूमिका और उनके अधिकारों के मुद्दे पर विचार रखे। बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अनवर अली, सैयद रिजवान अहमद, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा, जितेंद्र प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें