फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शतरंज की बिसात पर आर्य महिला महाविद्यालय का दबदबा

Thu, 01 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आर्य महिला डिग्री  कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखातीं छात्राएं। संव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में मेजबान महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय उप विजेता बना है। विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



बुधवार को पांच चरणों में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। आर्य महिला महाविद्यालय की आकृति सिंह, श्वेता सिंह, मुस्कान और शाम्भवी त्रिपाठी की टीम विजेता रही। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की लाबिया रिजवान, अजरा परवीन, अपर्णा सिंह और वैष्णवी मिश्रा की टीम उपविजेता रही।

व्यक्तिगत वर्ग में श्वेता सिंह प्रथम, गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय की अनुष्का सिंह द्वितीय, आर्य महिला की आकृति सिंह तृतीय, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की अपर्णा सिंह चतुर्थ और वैष्णवी मिश्रा पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि कर्नल आनंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि गायत्री दीक्षित और महाविद्यालय प्रबंधक-सचिव डॉ. अमितेश अमित ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. रानू दुबे ने किया। संयोजक अनुराधा, सहसंयोजक ऋतु शर्मा और डॉ. आशीष गोयल रहे। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें