फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोटरी वॉयस के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा सुरों का जादू

Mon, 16 Nov 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित आडीशन में प्रतिभाग करती प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रोटरी क्लब और शाहजहांपुर महोत्सव की ओर से 19 से 22 नवंबर तक गांधी भवन सभागार में रोटरी वॉयस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को आर्य महिला इंटर कॉलेज में ऑडिशन हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से निर्णायकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोहित गोयल व सचिव डॉ. गौरव कौशल ने किया। उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ शाहजहांपुर का आयोजन पहले भी होता रहा है। इस मंच से प्रतिभाओं को अपनी गायकी दिखाने का मौका मिला है। यहां से निकली अंकिता कपूर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर की नई प्रतिभाओं को सितारे के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला राउंड शुरू हो चुका है। इसका फाइनल राउंड गांधी भवन में आयोजित होगा। सचिव गौरव कौशल ने बताया कि महिलाओं को मंच देने के लिए भजन कोकिला प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शर्मा और अजय शर्मा के संचालन में हुए ऑडीशन के निर्णायक मंडल में शिखा दुबे, मनोज खुराना शामिल रहे। कार्यक्रम में सुमन गुप्ता, अश्वनी बिज, जय अग्रवाल, अशोक खन्ना, तरुण गुप्ता, विनय कपूर, कुलदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें