फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी की दस्तक के साथ ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, घंटों देरी से पहुंच रहीं

Mon, 16 Nov 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। सर्दी की दस्तक के साथ ही ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अप और डाउन लाइन की कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचीं।
डाउन लाइन की कोलकाता एक्सप्रेस दोपहर 1:15 बजे के स्थान पर 2:18 बजे पहुंची। अवध-असम एक्सप्रेस भी दोपहर 1:28 बजे के बजाय 2:29 बजे आई। वहीं, पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 05580 के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:40 बजे के स्थान पर शाम 4:57 बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

अप लाइन पर भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। अमृतसर स्पेशल ट्रेन 04623 सुबह 8:30 बजे के बजाय दोपहर 3:45 बजे पहुंची। देहरादून स्पेशल ट्रेन 04335 शाम 4:40 बजे के स्थान पर 6:54 बजे आई। चंडीगढ़ एक्सप्रेस 04535 भी करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, अमृतसर-अमृत भारत एक्सप्रेस 14663 के पूर्वाह्न 11:24 बजे के बजाय रात 11:18 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेनें पीछे से विलंब से आ रही हैं।
विज्ञापन

-
वापसी के लिए शाम में उमड़ रही भीड़
दीपावली पर घर आए लोगों की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हो गया। दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब जाने के लिए यात्रियों की शाम में भीड़ बढ़ पहुंच रही है। ट्रेन में सीट पाने के लिए यात्रियों को मारा-मारी करना पड़ रही है। रेल अफसरों के अनुसार, छठ पूजा के बाद ट्रेनाें में और भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें