फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समर कैंप के समापन पर प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के दारुल फलाह में विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसआईओ) की ओर से आयोजित कैंप के समापन समारोह में वक्ताओं ने छात्रों को इस्लामिक चेतना जगाने और अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। समारोह में हुए स्मृति परीक्षण में अरमान ने पहला, काशिफ ने दूसरा और अरहम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ नोट्स बनाने में इशाक और साहिल ने बाजी मारी। सभी को पुरस्कृत किया गया। अदनान को कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का पुरस्कार दिया गया।
एसआईओ यूपी पश्चिम के जोनल सचिव सफीउल्लाह, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के पूर्व छात्र व संघ अध्यक्ष मतीन अशरफ, खालिद मजीद, कदीर अहमद इस्लाही, नदीम अहमद और जमात-ए-इस्लामी हिंद ने अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें