फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी मांग हुई पूरी, भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद पर्यटनस्थल घोषित

विज्ञापन
जलालाबाद में भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मंत्री जितिन ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। उप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली को पर्यटनस्थल बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की घोषणा कर दी। भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में परशुराम जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित करते हुए कहा कि इस स्थान के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग लेंगे तथा प्रदेश सरकार के पहले वित्तीय वर्ष के बजट से आवंटित धन यहां विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। मंत्री की इस घोषणा के बाद पूरा सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्री परशुराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंच पर मौजूद पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने उन्हें माला और पटका पहनाकर आभार जताया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सबसे पहले मंदिर तक पहुंचने को चौड़ा और सुलभ रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नगर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही वित्त मंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री के साथ विचारविमर्श कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगे उसी के अनुरूप विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं।
इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही रामताल पर घाट पर सीढ़ी निर्माण तथा कई अन्य कार्यों के लिए ढाई करोड़ की धनराशि दी थी। आगे भी इस जन्मस्थली के विकास के लिए वह पूरी तरह प्रयासरत रहेंगे। मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यदि इस नगरी को पर्यटन स्थल घोषित किया तो लाखों भक्तों का आशीर्वाद व सहयोग सरकार को मिलेगा। सभी मंत्रियों ने मंदिर जाकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया और परिसर व रामताल पर भ्रमण कर मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंच पर ये रहे मौजूद
विधायक हरिप्रकाश वर्मा, ददरौल के विधायक मानवेंद्र सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक पुवायां चेतराम, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपी सिंह, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, विनय शर्मा, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, जिला अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, विनीत मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, भाजपा के नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, मोहित श्रीवास्तव के अलावा कई नेतागण मौजूद रहे। सभा का संचालन विनोद चंद्र शर्मा ने किया।
आतिशबाजी चलाकर मनाई खुशी
घोषणा के बाद मंदिर प्रांगण में भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताते हुए पर्यटन मंत्री का आभार जताया। इस दौरान विवेक पांडेय, टीटू भारद्वाज, प्रदीप मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, शानू अग्निहोत्री, विक्कू पांडेय, शिवम तिवारी, चुनमुन अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पर्यटन मंत्री को दिया ज्ञापन
श्री परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति की ओर से पर्यटन मंत्री को दिए ज्ञापन की पहली मांग पर्यटन स्थल घोषित होने के साथ ही पूरी हो गई। इसके अलावा ज्ञापन में रामताल के बीच में 150 फुट की भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापित करने, इस नगर का नाम परशुरामपुरी घोषित करने, रामताल के अवैध कब्जेदारों से मुक्त करवाने, मंदिर तक आने-जाने को चौड़ा रास्ता बनवाने, रामताल में जाने वाले गंदे पानी का रुख नाला में करवाने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें