फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन
शाहजहांपुर में परशुराम धाम पर भगवान परशुराम की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते वित्तमंत - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को हवन-पूजन के साथ मनाया। ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम धाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्राह्मण समाज की ओर से बिसरात रोड स्थित परशुराम धाम पर जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह के समय भगवान परशुराम का पूजन, दोपहर में हवन और उसके बाद सभा हुई। हवन-पूजन में जहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहुतियां डाली और विश्व के कल्याण की कामना की गई। संरक्षक संस्थापक राजाराम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अवधेश कुमार दीक्षित, हरिशरण वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित चतुर्वेदी, जिलामंत्री नीरज बाजपेई, जिला महामंत्री राकेश कुमार पांडेय, अशोक मिश्रा, आनंद प्रकाश अग्निहोत्री, केशवचंद्र मिश्र, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में मनाया परशुराम जन्मोत्सव
हथौड़ा बुजुर्ग स्थित ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम वंदना के साथ शुरू हुआ। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुरातन छात्र परिषद के सचिन शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव अनाचार व पाप के खिलाफ आवाज उठाई और इसके लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। विशिष्ट अतिथि विष्णु सक्सेना ने कहा कि वर्तमान परिवेश में नवयुवकों को परशुराम के गुणों को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर आशुतोष शुक्ला, अतुल सिंह, श्यामा कुमार, प्रशांत चौहान, मोना, अंतिमा, मिताली, दिव्या, मोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें