फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मलिका में दूसरे दिन भी तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव मलिका में दूसरे दिन भी तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। गांव पहुंचे वनकर्मी लोगों से सतर्क रहने की बात कहकर खानापूरी कर लौट गए।
विज्ञापन

मलिका में 14 मार्च की रात तेंदुए ने बछड़े को मार डाला था। 15 मार्च की रात बांके, शिवकुमार, प्रमोद, महेश के घरों के पास तेंदुआ घूमता दिखा। सूचना पर रात में ही वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी लेकर कदमों के निशान ट्रेस किए। इसके बाद वनकर्मी हमेशा की तरह लोगों से सतर्क रहने, खेतों पर समूह में काम करने की बात कहते हुए लौट गए।
विज्ञापन

खुटार के रेंजर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि वन विभाग की टीम को क्षेत्र में लगातार कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर जंगल की तरफ खदेड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें