फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी व इंडक्शन चूल्हे ने बढ़ाई बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गैस सिलिंडर की मारा-मारी का असर बिजली निगम पर भी पड़ रहा है। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण इंडक्शन चूल्हे के इस्तेमाल का चलन बढ़ा है। गर्मी और इंडक्शन चूल्हे की वजह से बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। निगम के अफसरों का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर वर्तमान से दो गुना बिजली की खपत हो रही है।
विज्ञापन


सर्दी में बिजली की खपत जहां 160 से 170 मेगावाॅट रह गई थी। वहीं, गर्मी आते ही बिजली की मांग बढ़ गई है। फ्रिज, कूलर, एसी आदि चलने की वजह से बिजली की मांग दो सौ मेगा वाॅट से ऊपर चली गई है। इस बीच सिलिंडर को लेकर मारामारी मचने लगी। तब लोगों ने इंडक्शन चूल्हे का प्रयोग शुरू कर दिया।
गर्मी और इंडेक्शन चूल्हे के प्रयोग ने खपत को बढ़ा दिया है। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से शनिवार को जिले में 216 मेगावाॅट बिजली खपत की गई। रविवार को तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का अहसास होने पर बिजली की खपत कम हुई और 170 मेगावॉट रह गई। सोमवार को फिर से खपत में बढ़ोतरी हुई। विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें