फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संतों के निर्वाण दिवस पर श्रद्धापूर्वक पूजन व स्मरण किया

विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में संतों का स्मरण करते कुलपति व अन्य। स्रोत: विवि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में ब्रह्मलीन संतों के निर्वाण दिवस पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन व स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम स्वामी शुकदेवानंद, स्वामी धर्मानंद, स्वामी भजनानंद, स्वामी सदानंद व स्वामी शाश्वतानंद को समर्पित रहा। डॉ. सत्येन्द्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया, कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर संतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन संतों का जीवन आध्यात्मिक चेतना, निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आरके आजाद, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें