फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरएफसी के क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी, कई के खाते नहीं खुले

विज्ञापन
रोजा मंडी में होती धान की खरीद। संवाद
विज्ञापन
रोजा। रोजा मंडी समिति परिसर में बनाए गए 19 सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार धीमी है। आरएफसी के दो केंद्रों पर अब तक केंद्र प्रभारी नियुक्त नहीं हुए हैं, जबकि कई सरकारी एजेंसियों के केंद्रों के खाते भी नहीं खुले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एफसीआई केंद्र पर सिसनई गांव के किसान पहलवान से 55 क्विंटल धान खरीदकर शुभारंभ किया गया। आरएफसी के चार केंद्रों पर छह किसानों से 470 क्विंटल और मंडी के दो केंद्रों पर दो किसानों से 85 क्विंटल धान खरीदा गया।
कुछ सरकारी एजेंसियों के केंद्रों पर खरीद धीमी रही। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि मानक के अनुसार नमी वाले धान की तौल कराई जा रही है। जल्द ही सभी केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें