फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात नियमों की अवहेलना कर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना कर विभिन्न मार्गों पर क्षमता से अधिक सामान भरकर ओवरलोड वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा की ओर जाने वाले ओवरलोड वाहन थाने के सामने से बेखौफ निकल रहे हैं। निगोही और बीसलपुर मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्र के सिंगल लेन वाले मार्गों पर भी ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। विपरीत दिशा से कोई वाहन आने पर ओवरलोड वाहन सड़क की पटरी पर एक पहिया आते ही डगमगाने लगाते हैं।
निगोही मार्ग कई ओवरलोड वाहन पलट चुके हैं, लेकिन इन हादसों से जिम्मेदार लोग कोई सबक लेने के लिए तैयार नहीं हैं। वाहनों में ओवरलोडिंग से मार्गों की हालत भी खराब हो रही है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रकों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें