फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया पिंडदान स्थल

विज्ञापन
जलालाबाद का जर्जर पिंडदान स्थल। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे डाक बंगला मोड़ पर बना पिंडदान स्थल देखरेख में लापरवाही किए जाने से जर्जर हाल में पहुंच गया है। इसके पिछले हिस्से की दीवार में पड़ी दरारें किसी भी समय हादसा होने का संकेत दे रही हैं, जबकि वहां पार्थिव शरीर को अर्थी सहित कुछ देर रखने और कर्मकांड पूरे करने के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन


काफी पुराने हो चुके पिंडदान स्थल का वर्ष 2015 में तत्कालीन विधायक (वर्तमान में आंवला से सांसद) नीरज कुशवाहा ने विधायक निधि से जीर्णोद्धार कराया था। उसके बाद से इस स्थल की मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ।
देखरेख के अभाव में यह स्थल जर्जर हो गया। नगर में किसी की भी मौत होने पर उसके पार्थिव शरीर सहित अर्थी कंधों पर रखकर परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक पैदल यहां तक लेकर लाते हैं। इस स्थल पर अर्थी को कुछ देर रखकर पिंडदान करने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाहन से ढाई घाट अथवा घटिया घाट के गंगा तट ले जाया जाता है। जन सामान्य का कहना है कि वहां मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए, अन्यथा कभी भी हादसा हो सकता है।
नगर पालिका परिषद के ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि पिंडदान स्थल की मरम्मत का प्रस्ताव पालिका बोर्ड से पास हो चुका है। अब तकनीकी जांच के अनुरूप कार्य कराकर उसे जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें