फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपर रोके, खराब कर रहे थे गांव की सड़क

विज्ञापन
खुटार के गांव रामपुर खुर्द में किया गया खनन। संवाद
विज्ञापन
खुटार। गांव रामपुर खुर्द में मिट्टी खनन कर ओवरलोड डंपर निकलने से गांवों को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो रही हैं। गांव के लोग कई बार डंपरों को रोक चुके हैं। रविवार रात भी गांव के लोगों ने डंपर रोक लिए लेकिन बाद में खनन करा रहे लोग डंपरों को ले गए।
विज्ञापन

गांव खमरिया गदियाना, खंडसार, मोहनपुर आदि के लोगों ने बताया कि रात में तीन डंपर कजरी वाले रास्ते से होकर पूरनपुर की ओर मिट्टी ले जाते हैं। चार डंपरों से खुटार के तिकुनिया चौराहे पर मिट्टी डाली जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि रविवार रात खनन और ओवरलोड डंपर चलने की जानकारी एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक को भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओवरलोड डंपर नहीं रोके गए तो गांव के लोग खुद ही डंपरों को रोकेंगे।

रात में नहीं हो सकता है खनन
मिट्टी खनन के लिए जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि खनन रात में नहीं कराया जा सकता। इसके बाद भी गांव के लोगों के विरोध को ध्यान में रखते हुए खनन कराने वाले पूरी रात मिट्टी खनन कराते हैं। अवैध खनन के मामले में कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि जहां से खनन की अनुमति है, उसके अलावा दूसरी जगहों पर खनन किया जा रहा है। लोगों ने तहसीलदार की मौजूदगी में दूसरे क्षेत्र के लेखपालों की टीम से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत मिली थी। खुटार के थाना प्रभारी और लेखपाल ने जांच कर बताया कि अनुमति वाले गाटे में खनन हो रहा है। अगर रात में खनन किया जाएगा तो खनन अधिकारी और कानूनगो की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां

रविवार रात मुझे सूचना मिली थी लेकिन पुवायां में एक शव मिलने के कारण वहां नहीं पहुंच सका। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें