फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नियमित में भीड़भाड़, विशेष ट्रेनों की देरी ने छकाया

Tue, 05 Nov 2024 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाई दूज के बाद त्योहार मनाने आए लोग अब कार्य स्थल पर वापसी करने लगे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन पर टिकट और फिर ट्रेनों में सीट के लिए उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित ट्रेनों में भीड़भाड़ है तो विशेष ट्रेनों की देरी उन्हें छका रही है।
विज्ञापन


दीपावली व भैयादूज के बाद अब छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इनमें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों को काफी देरी से चलाया जा रहा है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 04209 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन तीन नवंबर को एक फेरे के लिए चलाई गई।
रविवार को यह ट्रेन वाराणसी से शाम छह बजे चलने के बाद सोमवार को तड़के 3:07 बजे यहां आई। जबकि इसके शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय 2:18 बजे था। 05194 छपरा विशेष अपने निर्धारित समय 5:56 की जगह 7:07 बजे आई। 04031 आनंद विहार टर्मिनल विशेष गरीब रथ सुबह 9:00 बजे के बजाय रात 7:35 बजे यहां पर आ पाई। यह ट्रेने पूरे साढ़े 10 घंटे देर से आई। 05284 मुजफ्फरनगर जंक्शन एमएफपी क्लोन विशेष का सात घंटा 46 मिनट की देरी से दोपहर 12:23 की जगह रात 8:09 बजे आगमन हुआ, जब यह ट्रेनें आई तो उनमें चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों के बीच काफी धक्कामुक्की हुई। ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को 04655 कोलकाता-लुधियाना विशेष ट्रेन सोमवार चार नवंबर को रात 11:55 बजे कोलकाता से चलने के बाद मंगलवार को रात में 11:03 बजे शाहजहांपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें