फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार सीएचसी पर लिखी जा रहीं बाहर की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार सीएचसी पर खुलेआम बाहर की दवाएं लिखे जाने से रोगी परेशान हैं। भाकियू ने मामले की शिकायत डीएम और सीएमओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ मेडिकल स्टोर के लिए लिखी गई दवाओं के पर्चे भी संलग्न किए गए हैं।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता रामअवतार, हरीश कुमार, रामचंद्र, विकास कुमार, हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि खुटार सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर की कुछ मेडिकल स्टोर वालों से साठगांठ है। इस कारण ऐसी दवाएं जो सीएचसी पर उपलब्ध हैं, उनको भी मेडिकल स्टोर से लेने को विवश किया जा रहा है। विरोध करने पर डॉक्टर सीएचसी से दवाएं नहीं देते हैं और निजी अस्पताल जाकर इलाज कराने को कह देते हैं। मेडिकल स्टोर पर दवाएं काफी महंगी दी जाती हैं, जिससे रोगी पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
पत्र में कहा गया है कि मामले की गोपनीय जांच कराने से डॉक्टर और मेडिकल स्टोर वालों के बीच चल रही साठगांठ सामने आ जाएगी। एक डॉक्टर अपने कक्ष में बाहर के व्यक्ति को बैठाकर रखता है और मेडिकल स्टोर के लिए दवाएं खुद न लिखकर अपने खास व्यक्ति से लिखवाता है, जिससे डॉक्टर की हैंडराइटिंग पकड़ में न आ सके। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें बाहर से दवा लिखे जाने की जानकारी नहीं है और किसी ने उनसे शिकायत भी नहीं की है। मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें