फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विश्व का सबसे बड़ा और श्रेष्ठ है हमारा संविधान’

Thu, 26 Nov 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में संविधान दिवस गोष्ठी के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा और श्रेष्ठ संविधान है। इस दौरान प्राचार्य ने संविधान के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य, सामाजिक-आर्थिक-राजनैतिक और न्यायमूल अधिकार, मूल कर्तव्य एवं राज्य के नीति-निर्देशक तत्व इत्यादि के संदर्भ में विस्तार से अपनी बात रखी।
राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद तैयब ने संविधान की आरंभिक रूपरेखा, उसके भागों, अनुसूचियों तथा संशोधनों पर विचार व्यक्त किए। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अब्दुल वहाब ने ईस्ट इंडिया कंपनी के आरंभ से संविधान के निर्माण तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजवीर, डॉ. निधि देवी, दरख्शां बी के अलावा नीलेश यादव, आफताब आलम, वंदना देवी, गोपाल सिंह यादव, रोहिणी वर्मा, इमरान खान, आकाश आदि विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

डॉ. अब्दुल मोमिन के संचालन में हुए आयोजन में डॉ. अनवर मसूद, डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. सुहेेल अख्तर नकवी, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. अरशद ख़ान आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में प्रशांत, दिलशाद, रातुल अवस्थी, नाजमीन, सुखदा सिंह, रंजीत आदि का सहयोग रहा।

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट की गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान निर्माण में उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष राहुल गौतम, सुधाकर, विजय, मुकुल बौद्ध, अनिल शर्मा, अनूप कुमार, संजीव श्रीवास्तव, हेम सिंह, राजेश, कुलदीप, जीतू, अभय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

कौमी एकता सप्ताह का हुआ समापन
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाए जा रहे कौमी एकता सप्ताह का समापन संविधान दिवस के रूप में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने भाषण, पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। समापन पर प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने संविधान के प्रति आस्था रखनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. शुचि अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. रूपांशुमाला, डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ. मधु जैन, डॉ. नीलम अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. कनक रानी ने किया।
विज्ञापन

00
छात्रवृत्ति का सस्पेक्टेड डेटा सही कराएं
शाहजहांपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से पूर्वदशम (कक्षा नौ-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं संबंधित वर्ग के अलावा सामान्य वर्ग का सस्पेक्टेड डेटा डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह सस्पेक्टेड डेटा प्राप्त कर और उसे सही करके 27 नवंबर तक कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि सही सूची विभागों को भेजी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें