फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने सांड़ को कुचला, गोरक्षक दल ने जाम लगाया....

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली के अजीजगंज में रविवार दोपहर ट्रक से कुचल कर सांड़ के घायल हो जाने से गुस्साए राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव शर्मा ने इनको समझा कर शांत किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सरकार ने घुमंतू गोवंशीय पशुओं के लिए गोशालाओं की व्यवस्था की है। नगर निगम भी गोशालाओं पर मोटा बजट खर्च कर रहा है। इसके बावजूद गोवंशीय पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। रविवार दोपहर अजीजगंज में ट्रक की टक्कर से गोवंशीय पशु घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से मय ट्रक भाग निकला। सूचना पर राष्ट्रीय गोरक्षक दल मंडल अध्यक्ष राहुल शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजीव अरोड़ा समेत निर्विकल्प, अखिल शुक्ला, गौरव, पवन, कुलदीप, आलोक मिश्रा, रामजी, आकर्षित, अमित आदि मौके पर पहुंच गए। यहां नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि नगर निगम गोवंशीय पशुओं को गोशाला पहुंचाने को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवाया। बाद में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें