फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने थाने से जबरन शव लाकर फर्रुखाबाद-जलालाबाद हाईवे शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ओर सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुला। उधर, हादसे के बाद मौका पाकर चालक फरार हो गया। वहीं हेल्पर आरेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वजीरपुर बगिया निवासी देवेंद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सनी प्रताप सिंह कोयला जानपुर के पंडित अनंतराम द्विवेदी जूनियर स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रामपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आने से पहले ही शव उठाकर थाने ले आई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे वहां बच्चे का शव न देखकर गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पर जाकर जबरन शव उठा लाए और घटना स्थल पर शव रख कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी करने लगे। हाईवे पर जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र मौर्य व सीओ ब्रह्मपाल ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को शासन से मदद दिलवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि बालक नावालिग है। उसका क्लेम बीमा कंपनी ही देगी । अफसरों के आश्वासन पर शांत हुए परिजनों ने करीब 11 बजे जाम खोल दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिलचिलाती धूम में बेहाल हुए वाहनों में बैठे लोग
फर्रुखाबाद-जलालाबाद हाईवे पर जाम लगने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान तेज धूम में बस और वाहनों में बैठे लोग परेशान हो गए। करीब तीन घंटे बाद जब जाम खुला तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें