मदनापुर पुलिस ने असलाह के साथ आरोपी को गिरफ्तर किया
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मदनापुर। ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत मदनापुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूर्व में श्यामलाल कुख्यात कल्लू गैंग के लिए असलाह बनाकर देता था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी रायफल, चार तमंचे, दो अधबने तमंचे, चार जिंदा कारतूस व चार खोखा बरामद किए हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि मदनापुर थाने के एसओ वकार अहमद ने सोमवार रात साढ़े 12 बजे रामगंगा नदी के किनारे बरुआ के डब्बर से श्यामलाल निवासी सिरिया रायपुर थाना गढ़ियारंगीन को दबोचा। उसके पास से अवैध असलाह और असलाह बनाने के उपकरण बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से अवैध शस्त्र बनाने का काम करता था। पहले कल्लू गैंग के लिए शस्त्र बनाकर बदमाशों को देता था। चार बार पुलिस ने उसे अवैध शस्त्र रखने व शस्त्र फैक्ट्री के संचालन करने पर गिरफ्तार किया था। रुपये के अभाव में उसने दोबारा असलहे बनाने का काम शुरू किया था। संवाद