फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन एमएसटी बनना शुरू, हर महीने कराना होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट एमएसटी कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन एमएसटी बनाई जा रही हैं। इनका प्रत्येक महीने नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े से 151 सरकारी व 74 अनुबंधित बसें शामिल हैं। निगम की बसों में 288 एमएसटी धारक सफर करते हैं। पूर्व में मैनुअल कार्ड उपलब्ध कराया जाता था। नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन एमएसटी बनाई जा रही है।
केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि मैनुअल कार्ड में ओवरराइटिंग आदि कर हेरफेर होने की आशंका रहती है। ऑनलाइन में परिचालक की ईटीएम पर सारी जानकारी दिखने लगती है। ऐसे में गड़बड़ी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 एमएसटी बन रही है। शुक्रवार को 21 हजार रुपये की एमएसटी बनाई गई हैं। एमएसटी बनवाने वालों में छात्र-छात्राएं व नौकरीपेशा लोग ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें