रुद्र महायज्ञ : सेहरामऊ दक्षिणी स्थित देवी मां कालिका मंदिर में रुद्र महायज्ञ का आयोजन सुबह आठ बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : खुटार के सरस्वती शिशु मंदिर में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से।
शुभारंभ : किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर, पुवायां के पेराई सत्र का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे से।
कलश यात्रा : ओसीएफ रामलीला मैदान पर श्रीराम कथा शुरू होने से पहले कलश यात्रा का आयोजन दिन में दो बजे से।
रामलीला : सिंधौली की रामलीला में भगवान श्रीराम भरत मिलाप लीला का मंचन शाम छह बजे से।