फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही रोड पर लागू नहीं हो सकी एकल मार्ग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही रोड पर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित एकल मार्ग व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो सकी है। इसके चलते निगोही रोड और जलालनगर बजरिया क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पीलीभीत-बीसलपुर और निगोही मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एकल मार्ग व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई थी। इसके तहत बड़े वाहनों को गदियाना से बाईपास होते हुए पुवायां रोड की ओर निकालने की तैयारी थी, ताकि जलालनगर बजरिया और निगोही रोड पर वाहनों का दबाव कम हो सके।
यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। चार पहिया और भारी वाहनों के एक साथ गुजरने से सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। संकरी सड़क होने के कारण आमने-सामने वाहन आने पर लंबी कतारें लग जाती हैं और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों के अनुसार, इससे जलालनगर बजरिया और निगोही रोड पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। सीओ यातायात शुभम वर्मा ने बताया कि एकल मार्ग व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। संभावना है कि जल्द ही ट्रॉयल के तौर पर पहले शुरू करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें