फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां थाने का हैंडपंप कराया सही, दो की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
पुवायां थाने में कई वर्ष से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करते पालिका कर्मी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। थाना परिसर में करीब छह महीने से खराब पड़े हैंडपंप की सुध आखिर नगर पालिका ने ले ही ली। एक हैंडपंप बृहस्पतिवार को सही करा दिया है, शेष दो की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुवायां थाने में लगे तीन सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब पड़े हैं। थाने के गेट पर हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहा है। इस हैंडपंप का पानी कुछ ही देर में पीला पड़ जाता है। तीन हैंडपंप खराब होने और एक के दूषित पानी देने के कारण स्टाफ और फरियादियों के लिए पेयजल की बड़ी समस्या है। पुलिस छह महीने से नगर पालिका से हैंडपंप सही कराने की मांग कर रही थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
अखबार में बृहस्पतिवार के अंक में ‘पुवायां थाने आएं तो पानी साथ लाएं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद ईओ ने इसका संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को थाने भेजकर एक हैंडपंप सही करा दिया। शेष दो हैंडपंप भी बजट की व्यवस्था होते ही सही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें