फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अकाउंटेंट के अपहरण की कोशिश में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 07:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दाऊद। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अल्हागंज। न्यायालय में अकाउंटेंट विपिन कुमार के अपहरण की कोशिश व लूटपाट में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मदनापुर थाना क्षेत्र के बिचौला गांव निवासी विपिन मंगलवार की रात जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे से अल्हागंज स्थित ससुराल जाने के लिए इको कार में सवार हुए थे। कार में चार लोग पहले से थे। कोयला गांव के आगे चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने लगे। आरोप है कि गाड़ी में आगे बैठे युवक ने तमंचा निकाल लिया। पीछे बैठे दो युवकों ने उसका गला पकड़कर अपहरण की बात कहते हुए पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

युवकों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार किए। कार को अल्हागंज-साहबगंज मार्ग पर ले गए। विपिन ने अपना पैर स्टेयरिंग में फंसा दिया। इससे गाड़ी चंपतपुर टिकुरा में एक मकान से टकरा गई। इसके बाद कार सवार बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में दाऊद निवासी ग्राम माहीबाग थाना शाहाबाद, जिला हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से डेबिट कार्ड, चेक बुक आदि बरामद कर ली गई। पीड़ित ने अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस सिर्फ लूटपाट मान रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि वारदात में शामिल तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें