शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, शर्बत और फल वितरित किए गए। मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुन सागर की गूंज रही।
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार पर हनुमान जी की पूजन-अर्चना की गई। मंदिरों व घरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण कराया। दोपहर के समय राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शर्बत पीकर गर्मी से राहत मिली। भंडारे में सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी विसरात स्थित हनुमत धाम पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। बाबा विश्वनाथ मंदिर व संकट मोचन मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा कचहरी रोड, जेल रोड, बहादुरगंज सब्जी मंडी, सदर बाजार, चौक मंडी, सरायकाइयां, जलालनगर बजरिया, गर्रा पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के बाहर चना-गुड़ का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
नरमू ने रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय के सामने शरबत का वितरण किया। ट्रेन से उतरे मुसाफिरों को शरबत मिलने पर संगठन की सराहना की। कैंप का शुभारंभ जीआरपी इंस्पेक्टर रेहान खां, सब इंस्पेक्टर करुणेश शुक्ला, शाखा सचिव रोजा अमित भागवत मिश्रा व स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने किया। नरमू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि रेलयात्री हमारे लिए देवतुल्य है। भीषण गर्मी में उनकी सेवा कार्य का अवसर मिल रहा है। अध्यक्ष रामऔतार शर्मा, त्रिलोक चंद्र, बीएस बिष्ट, जयपाल सिंह, जितेंद्र, चंदा, रियाज आदि मौजूद रहे। कच्चा कटरा मोड़ पर डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. सौरभ मिश्रा ने भंडारे का आयोजन किया।
-
शर्बत का किया गया वितरण
खुटार। बड़े मंगल के पर खुटार के तिकुनियां चौराहे पर राहगीरों को शर्बत का वितरण किया गया। पूरे दिन चले शर्बत वितरण में पवन पांडे, नंदन महाराज सहित कई लोगों का सहयोग रहा। उधर नंदलाल हॉस्पिटल के सामने भी शर्बत वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. अशोक त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
रोजा। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को रौसर कोठी चौराहे पर ग्रामीणाें ने राहगीरों को शरबत वितरित किया। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। व्यवस्था में दीपक गुप्ता, अभय सिंह, राकेश गुप्ता, लोकनाथ गुप्ता, निरंकार गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
000
तिलहर। कछियानी खड़ा स्थित श्री हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को दर्शन-पूजन के लिए सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहां लगे मेले में शाम तक भारी भीड़ बनी रही। इस दौरान तमाम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भंडारा आयोजित किए। तमाम लोगों ने शर्बत वितरण भी किया। इसके अलावा नगर के विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर हनुमानजी को बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पण किया गया। संवाद
000
चांदपुर। बड़े मंगलवार पर महेश बाबा देव स्थान पर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही वहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। तमाम श्रद्धालुओं ने पूजन कर हनुमान जी का भजन-कीर्तन किया। शरबत वितरण में राजन सिंह अर्कवंशी, राम मिलन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राजीव सिंह, अवनीश आदि का सहयोग रहा। संवाद
खिरनीबाग स्थित राम जानकी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारा में प्रसाद गृहण क
खिरनीबाग स्थित राम जानकी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारा में प्रसाद गृहण क
खिरनीबाग स्थित राम जानकी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित भण्डारा में प्रसाद गृहण क