शाहजहांपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। कांवड़ियों के जत्थों और श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके साथ ही जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के चौक क्षेत्र में स्थित बाबा चौकसी नाथ मंदिर पर सोमवार को तड़के ही महादेव के भक्तों की कतार लगना शुरू हो गईं। मंदिर परिसर में कतार लगाकर भक्तों ने महादेव को धतूरा, बेलपत्र, फल-फूल आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा की आराधना करता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
मंदिर में स्थित शिवलिंग का जोड़ा श्रद्धालुओं की आस्था को दूना करता है। दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त आते हैं और मनौती मानते हैं। इसी तरह से बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों की कतार लगी रहीं। वनखंडी नाथ मंदिर में शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया, तो बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतार लगी रहीं।
सिंधौली क्षेत्र के पैना बुजुर्ग में स्थित त्रिलोकी नाथ धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस धाम की प्रसिद्धि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होने के कारण आसपास के ही नहीं दूर दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य मार्ग से मंदिर तक करीब एक किमी लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और जलाभिषेक कर मंगल कामना की।
कांवड़िया सहायता शिविर का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन
अल्हागंज। कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्ग जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कांवड़िया सहायता शिविर का सोमवार को थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए चिकित्सीय सुविधा, जलपान आदि की व्यवस्था की गई है। बजरंगदल के जिला सुरक्षा प्रमुख धीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कांवड़िए को कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए नगर टीम ने सात हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस मौके पर रामजी मिश्रा, उपेंद्र यादव, प्रदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, बागीश कश्यप, आदेश सिंह, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना कांवड़ सहायता शिविर
तिलहर। जलालाबाद-मीरानपुर कटरा मार्ग के खैरपुर चौराहा पर गांव मिल्कीपुर के प्रधान खालिद सईद खां के सहयोग से सोमवार को कांवड़ सहायता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर उन्हें जलपान कराया गया। इस अवसर पर कटरा थाना प्रभारी गौरव त्यागी, विकास खंड के सचिव सुरेंद्र कुमार, पवन सैनी, मेहराज खां, हसन सईद खां आदि मौजूद रहे। संवाद
कांवड सहायता शिविर में कांवड़ियों को फ्रूट और पानी वितरण करते तिलहर ब्लॉक के गांव मिल्कीपुर के
कांवड सहायता शिविर में कांवड़ियों को फ्रूट और पानी वितरण करते तिलहर ब्लॉक के गांव मिल्कीपुर के
कांवड सहायता शिविर में कांवड़ियों को फ्रूट और पानी वितरण करते तिलहर ब्लॉक के गांव मिल्कीपुर के