फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रू चेंज के बहाने रोजा में हो सकेगा सभी ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। रेलवे ने रोजा में क्रू चेंज (ड्यूटी बदलाव) करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने बताया कि रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें क्रू चेंज रोजा में कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। बताया कि रोजा मुख्यालय का मेल एक्प्रेस चलाने के लिए लिंक बदौड़ा हाउस से आया था, जिसमें सभी गाड़ियों का क्रू चेंज करने के लिए पहले शाहजहांपुर जाने के लिए आदेश हुए थे। वह आदेश निरस्त कर दिए हैं। अब सभी गाड़ियों का क्रू चेंज रोजा में होगा।
विज्ञापन

रोजा वासियों के लिए लंबे समय से गाड़ियों के ठहराव की बात चल रही थी। क्रू चेंज के बहाने सभी गाड़ियों का ठहराव भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उरमू रोजा वासियों व रेल कर्मचारी की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है। रोजा मनोरंजन सदन के लिए 45 लाख रुपये, जी लोको वाली सड़क, रेलवे कॉलोनी की सड़कें व रेलवे आवास मरम्म्त को 95 लाख रुपये स्वीकृत कराए। पंप नंबर सात के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृति दिलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें