फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुत्र की सूचना पर सेवानिवृत्त शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र और पुत्री से आठ वर्ष से अलग रहते थे जगदीश प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत पर आठ साल से अलग रह रहे पुत्र ने पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा प्रथम निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद शुक्ला सरकारी शिक्षक थे। पांच वर्ष पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को जगदीश प्रसाद की मौत की सूचना पर पहुंचे पुत्र आशीष शुक्ला उर्फ वीरेंद्रनाथ शुक्ला ने पुलिस को बुला लिया।
आशीष शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनकी अपनी पत्नी निधि और पिता जगदीश प्रसाद शुक्ला से आठ साल से अलगाव चल रहा है। उनकी पत्नी और पिता कुरगंजा स्थित घर में रहते हैं और वह पांच वर्ष से अपनी बहन पुष्पांजलि शुक्ला के साथ ननिहाल शाहजहांपुर के मोहल्ला चौक में रह रहे हैं। 13 जुलाई को उनके पड़ोसी मदनपाल ने पिता की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष से पिता की मौत का कारण जानने को पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें