दूसरे बैच के प्रशिक्षित शिक्षामित्रों को समायोजित किए जाने और प्रथम बैच के समायोजित शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
इससे पहले शिक्षामित्र खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष यदवीर यादव और जिला प्रभारी पूजा सिंह ने द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों का समायोजन जल्द कराने की मांग की गई। इंटर पास शिक्षामित्रों के द्वितीय सेमेस्टर की बीटीसी परीक्षा शीघ्र कराने, शिक्षामित्रों को गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाए जाने की बात कही।
इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने समायोजित शिक्षकों को उनके मूल ब्लाकों में तैनात किए जाने और विद्यालय समय पूर्व की भांति रखने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजीव यादव, भुवनेश्वर सिंह, अनुज तिवारी, माला सिंह, राखी पांडेय, संतोष शुक्ला, अनीता गौतम, प्रमोद यादव, कृष्णकुमार वर्मा, नीरज सिंह, आदर्श भारद्वाज, दिलीप पाठक, संदीप सक्सेना, अशोक पाल सिंह, महेश सिंह, ओमकार यादव आदि मौजूद रहे।