गोंडा से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का एक्सल जहानीखेड़ा के पास गरम होकर जाम हो गया। लिहाजा मालगाड़ी वहीं खड़ी कर दी गई। बाद में ड्राइवर, गार्ड और स्टेशन मास्टर ने खराब वैगन को अलग कर मालगाड़ी को रवाना किया।
बृहस्पतिवार को अनलोड होकर मालगाड़ी मुरादाबाद जा रही थी। जहानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब साढ़े छह बजे मालगाड़ी के एक वैगन का रोलर बैरिंग फेल हो गया। इसे वैगन का हॉट एक्सल कहा जाता है। इससे वैगन का पहिया जाम हो गया। वैगन को ट्रेन के गार्ड, स्टेशन मास्टर और चालक ने अटेंड किया। हॉट एक्सल हुए वैगन को मालगाड़ी से अलग करके मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कैरिज एंड वैगन स्टॉफ कर्मियों ने वैगन को चेक किया। साथ ही वैगन का अगला चक्का बदलने के लिए मांगपत्र डीआरएम कार्यालय भेज दिया है।