- ब्राह्मण समाज की ओर से गुरुजन अभिनंदन और छात्र अलंकरण का समारोह का हुआ आयोजन
- गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में गुरु पूर्णिमा पर नौ कुंडीय महायज्ञ हुआ, शिशु मंदिरों में गुरु पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुजन अभिनंदन और छात्र अलंकरण का समारोह का आयोजन परशुराम धाम पर किया गया। समारोह में गुरुजनों के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कुल 185 छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएस काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. अवनीश मिश्र ने कहा कि प्रकृति के कण-कण में गुरु तत्व समाहित है। गुरु के बिना सृष्टि की पूर्णता या कल्याण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। विशिष्ठ अतिथि एसबीआई के पूर्व एजीएम सुनील शर्मा ने कहा कि आपकी अनंत कल्पनाओं को जो साकार कर दे वह केवल गुरु ही है।
डाॅ. विजय पाठक ने कहा कि आज हम जो कुछ हैं अपने गुरुजनों की कृपा से हैं, उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि हम कितनी भी इंटरनेट युग की बात करें, उसके उपयोग से अपनी प्रतिभा अपने ज्ञान को बढ़ा लें लेकिन जब भी हम किसी विषम परिस्थिति में होंगे तो एक योग्य गुरु ही उससे उबारेगा। इसलिए अपने माता-पिता और गुरुजनों के आजीवन ऋणी रहें हमेशा इनका सम्मान करें।
इस मौके पर डॉ. केके शुक्ल, डाॅ. सत्य प्रकाश मिश्र, सत्य देव द्विवेदी, डाॅ. जय शंकर ओझा, राधा रमण मिश्र, रवि मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, रजनीश शुक्ल, राज कमल वाजपेयी, रवि मिश्र बंटू, आलोक मिश्र, अशोक मिश्र, सारंग मिश्र, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
महायज्ञ में आहुति डाली और गुरुजनों का लिया आशीर्वाद
शाहजहांपुर। गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में गुरु पूर्णिमा पर पांच कुंडीय महायज्ञ व गुरु पूजन हुआ। इस बीच तमाम संस्कार भी संपन्न कराए गए। ट्रस्टी जय सिंह यादव व कपिल अग्रवाल ने सपत्नीक पूजन किया। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के व्यक्तित्व और गुरु पूर्णिमा के पर्व पर प्रकाश डाला। परिसर में मां के नाम पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर राजाराम मौर्य, सूरज वर्मा, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं, श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में गुरु पूजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर व संजय कुमार विद्या मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा पर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। संवाद
गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में गुरु पूर्णिमा पर पांच कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्