शाहजहांपुर। युवक-युवतियों को ''ओ'' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए लखनऊ स्तर से पांच संस्थाओं को चयनित किया गया है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गये लिंक पर इच्छानुसार संस्था में ऑनलाइन आवेदन कर फार्म का प्रिंट आउट पांच अगस्त तक जमा कर दें।
पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि फार्म को विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालय कक्ष संख्या 307 में जमा करना होगा। आवेदनकर्ता की शैक्षिक योग्यता इंटर व उम्र अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वार्षिक आय एक लाख रुपये हो तथा पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा। संवाद