फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश छठवीं बार बने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
पुवायां तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला का स्वागत करते वकील - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के लिए मंगलवार को मतदान और बाद में मतगणना की गई। इसके बाद ओमप्रकाश मिश्रा को अध्यक्ष और कुमार गौरव को महामंत्री घोषित किया है। विभिन्न पदों पर जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया है। ओमप्रकाश मिश्रा इससे पूर्व भी पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वकीलों ने मतदान में भाग लिया। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई और परिणाम घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी हरिओम अवस्थी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश मिश्रा को 119, राकेशचंद्र गुप्ता को 86, इंद्रजीत वर्मा को 31 और वीरेंद्र कुमार यादव को 14 मत मिले। ओमप्रकाश मिश्रा को अध्यक्ष घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतीश बाबू पटेल को चुना गया। उनको 139 और दूसरे स्थान पर रहे रामकिशोर सक्सेना को 114 मत मिले। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) के दो पदों के लिए कौशल श्रीवास्तव विजयी रहे। उनको 138 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे गौरव मिश्र को 123, सुशील कुमार मिश्र को 94 और अवनीश गुप्ता को 70 मत प्राप्त हुए।
महामंत्री पद के लिए कुमार गौरव शुक्ला को 146 और अजय पांडे को 108 मत मिले। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) के लिए नवीन मिश्रा को 129 और विजय प्रकाश मिश्रा को 124 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अभिवन सिंह, अनन्य कुमार, आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष के लिए आनंद प्रकाश त्रिवेदी, गवर्निंग बाडी (15 वर्ष से ऊपर) के छह पदों के लिए गोपाल अग्निहोत्री, सुधीर त्रिवेदी, रमेशचंद्र, सतीश कनौजिया, गवर्निंग बाडी (15 वर्ष से कम) के छह पदों के लिए रामगोपाल पांडे, सुधीश कुमार, दिनेशपाल सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, पवन कुमार भारद्वाज, नीतू वाजपेयी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विनय मिश्रा, जयशंकर अवस्थी, नीरज सिंह, संदीप गुप्ता, पवन सिंह, शिवप्रकाश वर्मा, अंकित शुक्ला सहित तमाम वकीलों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया।

पुवायां तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा का स्वागत करते वकील- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें