शाहजहांपुर के रोजा में निरीक्षण करते मंडलीय रेल अधिकारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के रेल अधिकारियों ने शुक्रवार को मंडल के कोल साइडिंग पीएमआरपी में रैकों की लोडिंग/अनलोडिंग, सीजीएस कार्यालय, क्रू हाउस, साइडिंग में रेलवे लाइन प्वाइंट्स, खाली रैक की फार्मेशन के तरीके तथा टिपलर 1, टिपलर 2 का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर कैरिज एंड वैगन निरीक्षक समर्थ सिंह, डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर उचित सिंगल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अंजू सिंह पं. राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, वाणिज्य कार्यालय, रेलवे साइडिंग, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। कोयला रखने और मालगाड़ियों के संचालन को लेकर जानकारी ली।
इसके बाद रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम दफ्तर का निरीक्षण किया। व्यापारियों तथा ठेकेदारों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मालगाड़ियों का संचालन के लिए लोको पायलटों को निर्देशित किया। इस मौके पर मुख्य मार्ग निरीक्षक एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।