फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर से टूटी पीडब्लूडी की नींद, भरवाया खतरनाक गड्ढा

विज्ञापन
खुटार में मैलानी रोड हाईवे पर पत्थर डालकर भरा गया टूटी पुलिया का जानलेवा गड्ढा - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। कई माह से खुटार मैलानी हाईवे पर गांव गढ़िया सरेली के पास टूटी पुलिया के जानलेवा गड्ढे को सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पत्थर डालकर बंद करा दिया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से छापा था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार से मैलानी के बीच तमाम जगह गड्ढे हैं। इसके अलावा गांव गढ़िया सरेली मोड़ के पास हाईवे पर एक पुलिया टूटी होने के कारण जानलेवा गड्ढा बन गया था। कई बाइक सवार यहां गिरकर घायल हो चुके थे। दो अप्रैल को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने पुवायां में भैंसी पुल का मुआयना करने के दौरान हाईवे के गड्ढों को भी जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों ने पुवायां से भैंसी पुल तक कई स्थानों पर गड्ढे भरवाए थे, लेकिन खुटार से मैलानी रोड पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी थी।
अमर उजाला ने सोमवार को ‘मंत्री कह गए थे गड्ढे भरवाएं, जो सबसे खतरनाक, उसे ही छोड़ा’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गड्ढा भरने के निर्देश दिए। सोमवार को ही ठेकेदार ने जानलेवा गड्ढे में पत्थर डालकर बंद करा दिया है। इससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें