फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फंदे पर लटकने से हुई थी नर्सिंग के छात्र की मौत

Sun, 31 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आरएमएल इंस्टीट्यूशन के छात्र अजय राज का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अजय राज (24) की मौत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फंदे से लटकने) से होना आया है। परिजन शव को लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

बिहार के रोहताश जिले के नई बस्तीपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे अजय राज 29 मई को सुबह क्लास गए थे। दोपहर में उन्होंने साथियों के साथ लंच किया था और हॉस्टल में साथ रहने वाले साथियों से कुछ देर में आने की बात कहते हुए उन्हें क्लास में भेज दिया था। शाम चार बजे साथी हाॅस्टल के कमरे में आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता पाया। पुलिस और कॉलेज प्रबंधन ने अजय की मौत की जानकारी परिजनों को दी थी। अजय के पिता विनोद कुमार परिजनों के साथ शाहजहांपुर आए थे और कॉलेज प्रबंधन से घटना की जानकारी ली।
विनोद कुमार ने अभी तहरीर नहीं दी है, लेकिन उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के पीछे की असलियत सामने लाने की मांग की है। विनोद कुमार ने कहा कि अंतिम संस्कार आदि के बाद वह वापस शाहजहांपुर आकर कार्रवाई कराएंगे। अजय राज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि अजय के शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही वीडियोग्राफी भी हुई है। रिपोर्ट में अजय की मौत हैंगिग से होना पाया गया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन

-
फोटो- 24
अभाविप के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने कब्जे में लिया पुतला, समझाकर किया शांत
पुवायां। छात्र अजय राज की मौत के मामले में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुवायां पहुंचे और पुवायां के राजीव चौक पर प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ता कॉलेज प्रबंधन पर छात्रों पर फीस और अन्य मदों को लेकर लगातार दबाव बनाने और इसी कारण छात्र के जान देने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के चेयरमैन का पुतला दहन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने थाने चलकर वार्ता की बात कहते हुए पुतला दहन नहीं करने दिया। थाने में सीओ प्रवीण मलिक ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर बताया कि मामले में जांच चल रही है। परिजन अभी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। प्रदर्शन के दौरान उपासना मिश्रा, जितिन, कौशल मिश्रा, अमन मिश्रा, प्रवीण, दिव्यांशु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

आरएमएल इंस्टीट्यूशन के छात्र अजय राज का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें