फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़े बदन दर्द के मरीज

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के औष​धि काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक के बीच तापमान में हो रहे बदलाव से अस्पतालों में बुखार, बदन दर्द और कमजोरी के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही गले में खराश, नाक बहने और लगातार छींक आने की शिकायत वाले मरीज भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर एक बजे तक 2425 मरीजों के पर्चे बने। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टर अतिरिक्त समय देकर मरीजों की जांच और उपचार कर रहे हैं।
मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल संक्रमण के बाद बुखार उतरने पर कई मरीजों में बदन दर्द, ऐंठन और कमजोरी की शिकायत मिल रही है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, शिकंजी और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी। छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने या एसी में बैठने से बचना चाहिए। विटामिन-सी युक्त फल और पौष्टिक आहार लें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। साफ या गुनगुना पानी पीते रहें।

मरीजों की संख्या बढ़ी
28 सितंबर को 2081, 29 सितंबर को 2011, 30 सितंबर को 1923, एक अक्तूबर को 1562, तीन अक्तूबर को 2001 मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। चार अक्तूबर को अवकाश के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 2425 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें