कांट। मल्हपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में साेमवार को शिक्षा चौपाल आयोजित होने के बाद धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और राष्ट्रीय आय एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
चौपाल में एआरपी प्रसून दीक्षित और आलोक श्रीवास्तव ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। बाद में मां सरस्वती की वंदना के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर कक्षा आठ की छात्रा वैष्णो देवी और नीतिका को राष्ट्रीय आय एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान अनुराग मिश्र, एसएमसी अध्यक्ष मीना देवी, प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र सक्सेना, गीता सिंह, वैशाली रस्तोगी, विक्रांत मिश्र, वंदना राव, कुसुम लता, देवेंद्र दीक्षित आदि का सहयोग रहा। संवाद